##17
खुशबू की दहाड़ से गुंजा राजपथ...आज़ादी के बाद पहली बार मातृ शक्ति की आज़ादी,यह है महिला सशक्तिकरण..

गौर से देखो इस फोटो को...

जोश है चेहरे पर,ओज है शक्ति का,समर्पण है राष्ट्र भक्ति का, तेज है अनुशासन का....और खुशबू है राजस्थान की....गर्वीले राजस्थान की.....क्योंकि कोख में बेटी को मार देने वाले राजस्थान की कहानियों को सुनते -सुनते पक्के कानों ने इनकार कर दिया था।
राणा की भूमि का एक बाप तय कर चुका था,पन्ना की भूमि की एक क्षत्राणी ठान चुकी थी....बस बहुत हुआ....
अपने मां-पिताजी के सपनों को संकल्प बनाने वाली खुशबू ने राजस्थान को सर उठाने का एक मौका दे दिया फिर से....

आज फिर देश गौरवान्वित हुआ जब आजादी के 75 साल बाद और गणतंत्र स्वीकार करने के 70 साल बाद राष्ट्रीय कार्यक्रम में महिला सैनिकों ने राष्ट्र ध्वज को सलामी दी।
यह गौरव के पल राजस्थान के हिस्से में आये जब देश की राजधानी में राजपथ पर 70वें गणतंत्र दिवस समारोह में राजस्थान की खुशबू कंवर का जोश और जज्बा दिखने को मिला।
राजस्थान की लाडली खूशबू ने असम रायफल्स के महिला सैनिक दस्ते का परेड में नेतृत्व किया। उनकी इस जांबाजी को देखकर देश के सवा सौ करोड़ से ज्यादा भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
असम राइफल्स की स्थापना 1835 में हुई थी। स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार असम राइफल्स की महिला टुकड़ी ने गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लिया।
खुशबू कंवर को अप्रैल 2012 में सेना में कमीशन प्राप्त हुआ। अप्रैल 2013 में उनकी शादी भिवानी के गांव इंदीवाली वासी मेजर राहुल तंवर से हुई। मेजर राहुल तंवर को 2010 में सेना में कमीशन प्राप्त हुआ। 2018 में खुशबू कंवर मेजर बनीं। उनके ससुर कैप्टन महेंद्र सिंह तंवर भी सेना से रिटायर्ड है। खुशबू एक बेटी की मां हैं।
वे वर्तमान में मणिपुर के उखरुल में मेजर के पद पर तैनात है। खुशबू कंवर का जन्म जयपुर में हुआ।
खुशबू कहती हैं, मैं एक बस कंडक्टर की बेटी हूं। यदि मैं ऐसा कर सकती हूं तो हर लड़की अपना सपना पूरा कर सकती है।
आज़ादी के अमृतोत्सव की ओर बढ़ते देश को पहली बार राष्ट्र ध्वज के वंदन का अवसर महिला सेना को पहली बार मिला है,जबकि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का पद महिलाएं संभाल चुकी है।
मोदी सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किये जा रहे प्रयासों में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।
ज्ञात हो कि सरकार बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान चला रही है,जिसकी शुरुआत राजस्थान के झुंझुनूं से ही हुई थी।
वर्तमान में रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण है,यह भी संयोग ही है कि वे देश की पहली महिला रक्षा मंत्री है।
।।शिव।।

Comments

Popular posts from this blog

अब भारत नहीं बनेगा घुसपैठियों की धर्मशाला

फिर बेनकाब हुआ छद्म धर्मनिरपेक्षता का मुखौटा

भारत को इंडिया कहने की विवशता क्यों ?