#24 क्या कॉन्ग्रेस को घोटाले इतने पसन्द है..? लालू,माया,अखिलेश के बाद ममता के भी साथ हुई कॉन्ग्रेस.....9 घण्टे मोदी से पूछताछ क्या थी...? पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े चिटफंड घोटाले के साथ क्यों खड़ी नज़र आ रही है ममता...? भाजपा ने की राहुल गांधी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की....
3000 करोड़ से भी ज्यादा के बहुचर्चित शारदा चिटफंड घोटाले की गायब हुई फाइलों को जब्त करने के लिए सीबीआई के अधिकारी रविवार को कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे थे। हालांकि उल्टा सीबीआई के अधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उसके बाद से शुरू हो गया राजनीतिक ड्रामा ।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ना केवल पुलिस आयुक्त राजीव कुमार का बचाव किया बल्कि केंद्र की मोदी सरकार की दादागिरी करार देते हुए रविवार रात को धरने पर बैठ गयी और सोमवार को कैबिनेट मीटिंग भी वहीं कर अपना विरोध जताया है।
आज़ादी के बाद यह पहला अवसर है जब किसी प्रदेश की पुलिस ने जांच करने गए सीबीआई अधिकारियों को गिरफ्तार करने की जुर्रत की ,हालांकि केंद्र व राज्यपाल के हस्तक्षेप को देखते हुए गिरफ्तार अधिकारियों को छोड़ना पड़ा पर ममता बनर्जी ने राजनैतिक रंग देने में कोई देरी नहीं की।
ममता बनर्जी ने पिछले महीने ही लोकतन्त्र बचाओ के आह्वान के साथ बड़ी रैली कर संविधान और संघीय ढांचे की दुहाई देते हुए मोदी सरकार को कोसा था औऱ आज केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों को ना केवल 3000 करोड़ के घोटाले में एक अहम गिरफ्तारी से रोका बल्कि उन्हें गिरफ्तार कर संधीय ढांचे को ही चुनोती दे दी।
मोदी आज भले ही प्रधानमंत्री हो पर गुजरात के मुख्यमंत्री रहते गुजरात दंगों के मामले में 9-9 घण्टे सीबीआई जांच- पूछताछ का सामना किया था जब कांग्रेसनीत यूपीए सरकार थी।
ममता बनर्जी का रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने समर्थन किया है। वहीं सोमवार को भाजपा ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया है। जिसमें राहुल गांधी के जल्द ही ठीक होने की कामना की गई है। यह कामना भाजपा का गांधी को लेकर किया गया तंज है। असल में भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष के पुराने ट्वीट का एक कोलाज बनाकर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टिवीटर पर सांझा किया है। जिसमें उन्होंने पहले शारदा चिटफंड को लेकर बनर्जी सरकार पर हमला किया था।
अपने ट्वीट में भाजपा ने राहुल गांधी को मल्टीपल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर से पीड़ित बताया है। भाजपा ने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी मल्टीपल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर से पीड़ित है। वो बोलते कुछ हैं, करते कुछ है और बोलते कुछ हैं। उन्हें चीजें याद करने में दिक्कत होती है। यह चीजें उनके व्यवहार में झलकती हैं। आप जल्दी से ठीक हो जाएं राहुल जी।'
अपनी इस बात को साबित करने के लिए पार्टी ने ट्विटर हैंडल से जिन ट्वीट्स का कोलाज बनाया है उनमें से एक 8 मई 2014 का है। जिसे उन्होंने शाम के 3.48 बजे किया था। कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल से इस ट्वीट में लिखा था, 'बंगाल के 20 लाख लोगों ने चिटफंड घोटाले के कारण अपना पैसा गंवा दिया।'
पश्चिम बंगाल कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर राहुल गांधी के हवाले से 2 अप्रैल 2016 को ट्वीट किया गया था। जिसमें लिखा था, 'शारदा घोटाला हुआ। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। ममता जी ने इसपर एक शब्द तक नहीं बोला।'
कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से 19 अप्रैल 2016 को एक ट्वीट किया गया था। इसमें राहुल गांधी की तस्वीर के साथ लिखा था, 'ममता जी ने कहा था कि वह भ्रष्टाचार को रोकेंगी। लेकिन कार्रवाई करने की बजाए वह बंगाल में हुई इस लूट को सुरक्षा दे रही हैं।'
कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से 23 अप्रैल 2016 को भी एक ट्वीट किया गया था। जिसमें लिखा था, 'पश्चिम बंगाल में एक सिंडिकेट राज है। एक माफिया राज।'
अब सवाल यह उठता है कि 3000 करोड़ के चिटफंड घोटाले पर कांग्रेस ने टीएमसी का साथ क्यों दिया...?
ममता के साथ के लिए क्या कांग्रेस स्वयं के भ्र्ष्टाचार के आरोपों में एक और नया आरोप अपने माथे मढ़ने के लिए तैयार है..?
।।शिव।।

Comments