Posts

Showing posts from May, 2026

बंगाल में ममता की हार - सनातन की जय जयकार

Image
पांच विधानसभा चुनाव के परिणाम बहुत कुछ कहते हैं इन परिणामों के मायने बहुत कुछ है पर  पश्चिम बंगाल के परिणाम भविष्य की इबारत लिखते हुए दिख रहे है। पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम देशभर की आशा के अनुकूल रहे हैं परंतु जो बंगाल की राजनीतिक स्थिति समझते रहे हैं उनके लिए यह चुनौती पूर्ण था कि भारतीय जनता पार्टी यहां कमल का फूल कैसे खिला सकती है।  बंगाल में अब तक तीन दलों का शासन रहा है और वह भी लंबे समय तक। पहले कांग्रेस राज करती थी फिर वामपंथी आ गए और उसके बाद ममता बनर्जी आ गई। ये आए कैसे एक दूसरे को हराकर इसे समझें बिना आज के परिणाम का मूल नहीं समझ सकते। बंगाल में कांग्रेस की सत्ता थी, जब इंदिरा गांधी को वैचारिक खाद पानी की जरुरत हुई तो उसे वामपंथ का साथ मिला, भले ही वो आज की तरह वामपंथ के मकड़जाल में उलझी नेता नहीं दिखाई देती थी, पर  सत्ता के प्रतिष्ठानों पर उनकी नियुक्ति, सत्ता की चाशनी में हिस्सेदारी देने की अबोली शर्तों ने ही कांग्रेस को वैचारिक साधन दिए जो नेहरू के देहावसान के बाद विचार शून्य हो गई थी। कांग्रेस की बंगाल से विदाई उसी समझौते का हिस्सा थी, यही कारण है कि किसी द...

चंद्र शेखर जी - संभावनाओं से भरे संगठन शिल्पी

Image
भाजपा में संगठन महामंत्री एक विशिष्ट दायित्व है, जिसका निर्वहन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से आए प्रचारक करते रहे है, राजस्थान में भी दो साल पहले तक ऐसे ही प्रचारक जो उत्तर प्रदेश से आए थे लगभग सात साल रहे, अब वे तेलंगाना में ऐसी ही जिम्मेदारी निभा रहे है। मैं बात कर रहा हूँ श्री चंद्र शेखर जी की, जिनका आज जन्मदिन भी है। उन्होंने राजस्थान में ऐसे समय में काम संभाला जब बरसो से प्रदेश में कोई संगठन मंत्री नहीं थे, संगठन सत्ता केंद्रित हो गया था। राजनीति की यह विडंबना ही है कि संगठन सत्ता केंद्रीत होता जाता है अगर उसे संगठन तंत्र का कोई सिद्ध हस्त नहीं संभाले, इसीलिए भाजपा के नीति निर्माताओं ने इसे समझा और संगठन कोई विचार केंद्रित रखने के संगठन मंत्री जैसे दायित्व की रचना की।  चंद्रशेखर जी ने उत्तर प्रदेश से यहां आकर थोड़े ही समय में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर अपनी अलग पहचान बना जहां कार्यकर्ता अपने मन की बात कह सकता। लोक संग्रही और विचार के आग्रही के रूप में कार्यकर्ताओं ने संगठन में अपने अभिभावक के रूप में स्वीकार किया।  उन्होंने संगठन शास्त्र के एक मंत्र पर कार्यकर्ता के लिए का...